साहित्कार और प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी रमेश को हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश ने हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कार 2011-12 से सम्मानित किया है। रमेश साहित्य में विशेष रूचि रखते है। अश्विनी रमेश का एक काव्य संग्रह ज़मीन से जुड़े आदमी का दर्द भी प्रकाशित हो चु का है जिसे साहित्य जगत में बेहद सराहा गया है। अश्विनी रमेश का जन्म 25 मई 1961 को जिला शिमला के ठियोग में गांव कुन्दली में हुआ। अश्विनी रमेश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संस्कृत में एम0 फिल0 और अंग्रेजी में एम0ए0 की उपाधि प्राप्त है। अश्विनी रमेश की रचनायें विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित होने के साथ आकाशवाणी शिमला से प्रसारित भी हो चुकी है। अश्विनी रमेश हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है और ठियोग की साहित्यिक संस्था सर्जक से भी जुड़े है। अन्तरजाल पर उनके महफिले शायरी और Poetry--A Blend of Real, Natural and the Mystic उपलब्ध है। अश्विनी रमेश को अनेकानेक बधाई।
RAMESH JI
जवाब देंहटाएंPL.ACCEPT OUR HEARTIEST CONGRATULATION FOR GETTING SUCH A PRESTIGIOUS AWARD .
I CONGRATULATE YOU YOUR ENTIRE FAMILY ON THE BEHALF OF MY FATHER SH.JAI DEV 'VIDROHI'JI TOO.
REGARDS
DEEPAK SHARMA 'KULUVI'
09350078399
DELHI
अश्विनी रमेश को हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश ने हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कार 2011-12 से सम्मानित किया है।
जवाब देंहटाएंआदरणीय अश्विनी रमेश जी हार्दिक शुभ कामनाएं हमारे हिंदी साहित्य में और ऐसे ही सपूत जुड़ें और हम इसे एक मुकाम तक पहुंचाएं .....भ्रमर ५