प्यार का पवित्र संस्कार है रक्छाबन्धन


प्यार का पवित्र संस्कार है रक्छाबन्धन ,
स्नेह और दुलार का अभिसार है रक्छाबन्धन !
कर्तव्य-बोध की हुन्कार है रक्छाबन्धन ,
आषीश की अविरल धार है रक्छाबन्धन !!
समय के संवेग मे क्यूं शून्य रक्छाबन्धन ?
पारिवारिक मर्यादाओं का श्रंगार है रक्छाबन्धन !!
किसी अभागे से कभी पूछो क्यूं पिताने ही,
किया है उस प्यार का संघार छीन वह क्रन्दन !!
है तुम्हें उस प्यार की सौगन्ध बदल डालो,
सामाजिक अभिशाप की प्रथा ताकि हो तुम्हारा वन्दन!!
यदि मादा भ्रूण ही धरा से विलुप्त हो जायेंगे,
फ़िर कौन कहेगा कि भईया है आज रक्छाबन्धन !!
बोधिसत्व कस्तूरिया
एड्वोकेट
निदेशक ,कस्तूरिया कैरियर क्न्सलटैन्ट,
२०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा २८२००७

पैट्रोल के दाम की हुई फिर बढ़ोत्तरी---- बोधिसत्व कस्तूरिया


 पैट्रोल के दाम की हुई फिर बढ़ोत्तरी ,
अब शर्तिया खाली हो जायेगी तशतरी !!
सब्जी, दाल,आटा, चावल महगे होंगे,
दिखेंगे टेबल पर,केवल खाली डोंगे !!
बच्चों के स्कूल का भाडा दूना होगा ,
आफिस भी इसीलिय अब सूना होगा !!
मैडम आप इसमे कुछ भरपाई कर दो ,
मेकप ,किटी-पार्टी खर्चा  कम कर दो !!
चाऊ मीन , कोल ड्रिंक सपनो में मिलेगे ,
साइकिल पे बौस ,दौड़ते पीछे बाबू दिखेंगे !!
सरकार पहले बढ़ा कर,फिर कुछ घटायेगी ,
ऐसे ही मुलायम और ममता को पटायेगी !!
लेकिन यह चेतावनी है आज बोधिसत्व की ,
जनता ही कांग्रेस को ,अब धूल चटाएगी !!
बोधिसत्व कस्तूरिया 
२०२ नीरव निकुन्ज 
सिकन्दरा आगरा २८२००७

माँ


मानव का पहला समबोधन "माँ" है!
पीडा का हर  उदबोधन    "माँ है !!
जिस पर नत मस्तक पराक्रमी सब,
उस अबला का अवलम्बन  "माँ"है!!
स्र्ष्टी के हर प्राणी पर अधिकार उसे,
जीवन दात्री का अभिनन्दन "माँ"है!!
प्रतिपल,प्रति छण पूज रहा जिसको,
मानव का निश्चित संवर्धन "माँ" है!
भारतीय संस्क्रति का है यह ह्रास  ,
जन्म अधर मे लटका ,वह"माँ" है!!  



बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा २८२००७

चिपके रहो प्यारे---- बोधिसत्व कस्तूरिया


अपनी-अपनी कुर्सी से चिपके रहो प्यारे,
जिनका मर गया ज़मीर,उन्हे कौन मारे!!
जनता तो मरने को है,कभी आतंक वाद,
कभी मँहगाई और कभी प्रशासन के  मारे!! अपनी- अपनी कुर्सी........
पाँच साल के लिये, मिल गई जो कुर्सी,
चाह कर भी फ़िर ,कौन गद्दी से उन्हे उतारे!! अपनी- अपनी कुर्सी........
जनता को बेलने पड रहे हैं कितने पापड?
बेटे की फ़ीस,ट्यूशन,रसोई कर रहे हैं उघारे!! अपनी- अपनी कुर्सी........
समझ नही आता फ़िर भी कैसे करते हैं?
लोग पैट्रोल का कुल्ला और दारू के गरारे !!  अपनी- अपनी कुर्सी........
हाँ बेशक उनके घर पर चूल्हा ना जले,
उनकी ज़िन्दगी तो बस, मौज़-मस्ती है प्यारे!! अपनी- अपनी कुर्सी........
बीबी झिक-झिक करती, तेल ७०रू०किलोहै,
पकौडी कैसे बनाऊ,सब्ज़ी झौकने से भी हारे !! अपनी- अपनी कुर्सी........
बच्चो को खाना खिलाये या पढा्यें-लिखायें,
मध्यम वर्गीय परिवारो को नज़र आ गये तारे!!अपनी- अपनी कुर्सी........
बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा २८२००७

'उपवास ---- बोधिसत्व कस्तूरिया


bodhisatva.jpg'उपवास'शब्द की विभक्ति उप+वास अर्थात वासना की उपेछा है ! दूसरे शब्दो मे उपवास का अर्थ भौतिक वस्तुओ का परित्याग है - जैसे भोजन,जल आदि का परित्याग ! परन्तु आज नये संदर्भो मे पारिभाषा को परिमार्जित करना पड रहा है ! 'उपवास' सुगन्ध का उपवन हो गया है अर्थात सारे उपवन मे आप की सुगन्धि फ़ैले !
उपवास तीन प्रकार के हो गये है ! धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक ! उपवास पुरुष कम और महिलाये ज़्यादा करती है ! इन उपवासो को देखे  वर्ष मे कम से कम १०० -१५० अर्थात माह १०-१५तक ! आखिर इन उपवासो का उद्देश्य क्या होता है?पहले इनका उद्देश्य वासना की उपेछा था ,परन्तु अब  इनका उद्दे्श्य वासना की प्राप्ति है !शायद आप नही समझे ? वासना की प्राप्ति से मन्त्व्य यह है कि स्लिम और ट्रिम दिखने कीचाह मे यह किये जाते है ताकि ज़ीरो फ़िगर बरक्रार रह सके और अधिक से अधिक पुरुष आपकी ओर आकर्षित होसके और आप्की मर्किट वैल्यु बढती रहे !
सामाजिक उपवास समाज मे व्याप्त  कुरीतीयो पर अंकुश लगाने हेतु सामाजिक कार्य कर्ताओ द्वारा किये जाते रहे है !जैसे अभी हाल मे बाबा राम देव ने काले धन को स्विस बैकों से वापिस लाने हेतु अथवा अन्ना हज़ारे जी ने भ्रष्टाचार उन्मुक्ति हेतु किया अथवा गाँधीजी ने हिन्दू मुस्लिम एकता हेतु किया था !
तीसरा "उपवास" राजनैतिक होता है जैसा अभी हाल मे ही गुज़रात मे समपन्न हुये ! एक तरफ़ प्रदेश के मुख्य मत्री महोदय नरेन्द्र मोदी और उनके विरोध मे काँग्रेस के भू०पू० मुख्य मंत्री शंकर सिंघ वाघेला ने किया ! नरेन्द्र मोदी जी का "सदभावना मिशन" गुजरात विश्व्व विद्यालय के एयर कन्डीशन्ड हाल मे किया गया ,जहाँ एक साथ ७००० लोगो के बैठने की व्यवस्था थी ! सभी प्रमुख समाचार पत्रो और टी०वी० चैनल पर प्रसारण पर मात्र १८ करोड का खर्चा आया जो कि एक गरीब राष्ट्र के भावी प्रधान मंत्री के लिये शायद अप्रयाप्त भी हो?
इसीलिये शंकर सिघ्ह वाघेला जी के मुताबिक  ७२ घण्टे का उपवास ५४ मे ही निबटा लिया गया ,परन्तु उन्होने दावा किया कि वे इस तरह के फ़्राड के आदी नही है इसलिये पूरे ७२ घण्टे बैठे रहे -शायद निरुद्देश्य? इस प्रकार का उपवास केवल जनतंत्र मे ही होता है क्योंकि-
"जनता का पैसा,जनता की मर्ज़ी के विरुद्ध ,जनता के सामने ही खर्च किया जाता है और जनता देख कर मिसमिसाती रह जाये!"



बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुंज सिकंदरा आगरा २८२००७
मो: 9412443093

अपनी-अपनी कुर्सी से चिपके रहो प्यारे ----- बोधिसत्व कस्तूरिया

अपनी-अपनी कुर्सी से चिपके रहो प्यारे,
जिनका मर गया ज़मीर,उन्हे कौन मारे!!
जनता तो मरने को है,कभी आतंक वाद,
कभी मँहगाई और कभी प्रशासन के मारे!! अपनी- अपनी कुर्सी........
पाँच साल के लिये, मिल गई जो कुर्सी,
चाह कर भी फ़िर ,कौन गद्दी से उन्हे उतारे!! अपनी- अपनी कुर्सी........
जनता को बेलने पड रहे हैं कितने पापड?
बेटे की फ़ीस,ट्यूशन,रसोई कर रहे हैं उघारे!! अपनी- अपनी कुर्सी........
समझ नही आता फ़िर भी कैसे करते हैं?
लोग पैट्रोल का कुल्ला और दारू के गरारे !! अपनी- अपनी कुर्सी........
हाँ बेशक उनके घर पर चूल्हा ना जले,
उनकी ज़िन्दगी तो बस, मौज़-मस्ती है प्यारे!! अपनी- अपनी कुर्सी........
बीबी झिक-झिक करती, तेल ७०रू०किलोहै,
पकौडी कैसे बनाऊ,सब्ज़ी झौकने से भी हारे !! अपनी- अपनी कुर्सी........
बच्चो को खाना खिलाये या पढा्यें-लिखायें,
मध्यम वर्गीय परिवारो को नज़र आ गये तारे!!अपनी- अपनी कुर्सी........
बोधिसत्व कस्तूरिया 

२०२ नीरव निकुन्ज
सिकन्दरा आगरा २८२००७

हम तो बुझते दिये है


हम तो बुझते दिये है,
अपनी ही रौशनी मे जिये है !
पर उनकी क्या कहे ?
जिन्होने रास्ते खुद तै किये है!! अपनी रौशनी........
राहे गर्दिश मे मिले जो ,
उनकी कया बात,वो खुद पिये है!! अपनी रौशनी........
किसी को चाक सीना क्यो दिखाये?
इसके ज़ख्म हमने खुद सिये है !! अपनी रौशनी........ 
राहे वफ़ा मे किसी से क्या गिला?
मुडने के फ़ैसले उन्होने खुद लिये है!!अपनी रौशनी........
मेरी बर्बादी पर हँसते है सभी,
सामान-ए-बर्बादी काँधोपर खुद लिये है!!अपनी रौशनी........
बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा २८२००७

अनुबन्ध


प्रीत का यह अनोखा अनुबन्ध,
यह कब,किसे कहाँ हो जाये ?
जिससे न था  कोई समब्न्ध!! प्रीत का यह अनोखा अनुबन्ध !
शून्य से भी जब फ़ूटता ज्वार,
फ़िर टूट्ता है हर प्रतिबन्ध !!  प्रीत का यह अनोखा अनुबन्ध !
पहले दो अन्जानों का मिलन,
फ़िर बने युग-युग के सम्बन्ध !! प्रीत का यह अनोखा अनुबन्ध !
प्यार और विश्वास से निर्मित,
हो जाते हैं जन्मों के अनुबन्ध !! प्रीत का यह अनोखा अनुबन्ध !

बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा २८२००७

बुढापा ! --- बोधिसत्व कस्तूरिया

बुढापे ने दी है दस्तक,
कभी खाँसता हूँ कभी खखारता हूं!
अब अपने अनुभवों से ,
अगली पीढी को सवाँरता हूँ !!बुढापे ने ........
बेशक उन्हे नसीहत,फ़ज़ीहत लगे,
पर  उन्हे भी नकारता हूँ !!  बुढापे ने ........
अब गोली और गाली है,
फ़िर भी भूखे पेट ही डकारता हूं!! बुढापे ने ........
बच्चे देते है झिडकी,
फ़िर भी हरदम उन्हे पुकारता हूं!! बुढापे ने ........
आते है जब नन्हे -मुन्ने ,
नाती-पन्थी उन्हे ही पुकारता हूं !!बुढापे ने ........
लौट आता है बचपन,
कभी गुनगुनाता,क्भी चिघांडता हूं!!बुढापे ने ........
दर्द के अह्सास को ,
सहेज़ो,पालोबस यही फ़ुँकारता हूं !!बुढापे ने ........
बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा २८२००७

चन्द शेर । ---- बोधिसत्व कस्तूरिया

आज तेरी तस्वीर ने कुछ कहा हमसे,
कि हम न कह  सके वो बात तुमसे ,
जब वो मुकाम आया ,तो तस्वीर ने की इल्तिज़ा तुमसे!!
मैं बहुत रुसवा हुआ तेरे इख्तियार मे ,
कभी सोचा न था,तेरे खुमार मे ,
हम न  जान सके तेरी वफ़ा को,
आज हम रुसवा ,अपनी गली-कूचाये बाज़ार मे !!

कैसी यह दुनिया? --- बोधिसत्व कस्तूरिया

कैसी यह दुनिया?
बडे करें तो प्रथा,
छोटे करें तो व्यथा ! कैसी यह दुनिया?
बडे करें तो रीति ,
छोटे करें तो अनीति ! कैसी यह दुनिया ?
बडे करें तो नई पहल,
छोटे करें तो गन्दी- नसल ! कैसी यह दुनिया?
बोधिसत्व कस्तूरिया 
२०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा
 आगरा २८२००७

"कान्हा" -- -- बोधिसत्व कस्तूरिया


लगा के टोपी "अन्ना",अब तो गुण्डे भी मैदाँ मे आ गये !                         
bodhisatva.jpgभ्र्ष्टाचार के विरोध मे, अब तो भ्र्ष्टाचारी  भी छा गये !!
कैसे हो इसका अंत ,सोच-सोच कार्यकर्ता ही घबडा गये !
विधेयक की परिभाषा से अपरिचित,परिमार्जन को आ गये !!
लोकपाल जादू की पुडिया ,खाते ही सब ईमानदारी पा गये !
भ्रष्टाचार रगों मे ऐसे दौडा,अपने -अपनो को ही  खा गये !!
फ़िर भी अन्दाज-ए-अन्ना कया खूब, जन-जन मे छा गये !
कोई कहता गाँधी है,कोई कहता "कान्हा"को फ़िर हम पा गये!!
बोधिसत्व कस्तूरिया 
२०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा २८२००७

Popular Posts

Followers