लगाव

सोचता हूँ
पूछते हुये स्वयं से
अनेकों प्रश्न सोचता हूँ
ढूंढ कर भी नहीं दिखते हैं
शहर के माहौल में
ढेरों सड़कों के किनारे
कतारबद्ध पंक्तियों में
कल  रात जहाँ था
समझ कर आज भी वहीँ हूँ
इस हलचल भरी भीड़ में
कहीं कोई मेरा हमसफर
साथ दे तो ही सही
पूछ रहा हूँ स्वयं से
जेहन में कहीं कोई रूकावट
न पनप जाये इस भीडभाड
में कहीं किसी दरख्तों के साये
ढूंढ रहा हूँ एक प्रश्न |

हिन्दी राजभाषा

हिन्दी है जिसका
हृदय बातों में
पहचान जिसे छिपाया
नहीं जा सकता है
जहाँ आस टिका रहता है
मंजिलों के इस
पार ओर उस पार
जहाँ छवि न ही
अलगाव के पहचान
में रहते हैं
परवर्तन सब कुछ
पलट देता है
भाषा बनकर बोलियों
से राजभाषा का दर्जा
स्थापित कर लिया है|

दिशाओं की ओर

दिशाओं की ओर


  थमते हुए राह में जब हम राह थामते हैं,
  थमते हुई जिंदगी में सफर चलता रहे, 

  राह में रुकावटें कहीं दिशा मोड़ दे,
  परख बना रहे परीक्षा की दिलोदिमाग में, 

  जिंदगी की राह यूँ ही चलती रहे, 
 जहाँ दिल बिना रुके बसा रहे |

रुढ़िवादी धरा

रुढ़िवादी धरा

रुढ़िवादी धरा
आदर्श की कसौटी
तराशती धरा जहाँ हो
स्वर्ग सा नजारा
चारों दिशायें

हतोत्साहित दृश्य
फिर कसक जगाती
मेरे मन में

जहाँ बेरोजगारी से
त्रस्त तृष्णा प्रकृति के
स्वरूप को पलटते

कब सुधरेगी धरा
की सभ्यता
जहाँ व्याप्त अभिशाप, पाप,
कुंठाएं और रूढ़ियाँ
मचाते हृदय में हलचल |

महक खिलते हैं

       
   पर्वत शिखर पे
महकते हुए 
  जहाँ खिलते हैं
ब्रह्मकमल
 शीर्ष पे महक 
     शुशोभित होते हैं
       मौसम के आगाज
         सहित सभी के मन
  बहल जाते हैं। 

जब भी कोई दिनचर्या में हमें देखता है,


जब भी कोई दिनचर्या में हमें देखता है,
तनहाइयों में शान्त से रूह कांप उठते हैं|

पल-पल यादें अक्सर स्वभाव सताने लगती है,
गर कोई साथ दे तो मिठास उभर आता है|

कई बार यादें साथ होने का भ्रम पैदा करते हैं,
गर यादों में उल्लास व उत्साह हो अच्छा लगता है|

बारिशों के अफ़साने

बीते हुए  यादों में
सामना  होते हुए
हर समय रिमझिम
बारिशों  के अफ़साने
महकते  हुए
चहलकदमी में
कुछ  जुड़ते  हुए
कहीं कुछ हटते हुए
मोनसून के  रंगरूप
लिये बारिशों के
अफ़साने चहलकदमी के
संग रंगों राग
भी हो मौसम के अफ़साने ।

परिवेश

  समझकर जब हम
  सोचते है कि नया
  बहाना कहीं हो

  हर समय नये पहल,
  रूहों के इन परिवेश
  से विरल ही अनवरत

  हम ताकते रह जाते
  जहाँ से छन्द मुड जाते
  विचारों के दिशाओं

  कहीं बनते बिगड़ते
  सफर के झंझावतों से
  बढ़ निकलने के लिये

  जहाँ स्तब्द्ध बना रहे
  नैया पे मनमाफिक
  शान्त रहे विचारों के
  कलेवर में चलकर |
 मुकेश नेगी

दौड

दौड़ जहाँ पाने
खाने के लिए
इन कंटीले राहों
की ओर

होड़ में मकाम,
मंजिलें दौड़ न
होकर हासिल हो

इस सफ़र में
लग  जाते हैं
कंटीले लग जाए

दौड़ने की ललक
संजो कर कहीं
पथिक फिसल न जाए

होश न खोये
पथिक जोश में
खाने, दौड़ने के लिए 
चलता रहे । 

जीवनशैली


मेरा मानना है
कि सहम जाना
बहुत मुश्किल में पडना
क्यों होता है ?
जब राह कठिन
लगते हैं
ख़ामोशी क्यों उठा
ले जाती है ?
जिसका  कोई
मतलब हो
हवा क्यों रुक
सी जाती है ?
जिन्दगी के सफर
तन्हा क्यों है ?

कोई नहीं हो तब
दूरियाँ कम क्यों नहीं
होती है?

रूकावट जहाँ हो
कदम रुकने के कारण
क्या हो सकते हैं ?

बन्दिशें जहाँ हो
आप्लावित से मौसम के
रंग|

आस

कैलाश पर्वत |
 बादलों के घनेरे साये
 कहीं मन सहम जाए
 उजले गर्मी में मन
 कहीं सहम ठहर जाए
 किसी छोर से बुलावा
 आज भी हो, दिल की
 कसक यूँ ही जगी रहे ।

अविस्मृत पल

शिमला की वादियाँ
कल जहाँ से गुजरा हूँ 
सब कुछ विस्मृत सा है 
पलकें  झपकते हुए 
चला जाता हूँ

आज फिर से वहीँ 
ठंडी हवाओं के झोकों
संग कुछेक अविस्मृत 
पलों के संग टहलते हुए 
यादों के संग चला जाता हूँ

सब  कुछ नया
सा दिखाई देता है
जहाँ हर बात नयी सी है
एक  नयी सोच नयी
उमंगों के संग चला जाता हूँ

पथराये हुए सा विस्मृत
पलों के संग वादियों में
टहलते हुए चला जाता हूँ ।  

अतीत आगम

 अतीत के पन्ने
 जो अभी भी आगम
 हो जाते हैं
 कहीं किसी रूप
 को लिए

 सहमे से माकूल
 सहम जाते जाते हैं
 भविष्य को आंकने
 के लिए

 कलम जब कागज
 पर उतराने, आगम होने
 सही मायनों के संग

 फिर भी भयवश
 कलम कागज के
 पन्नों को पलट देता
 अतीत को आगम कर
 लेता है।

तलाश में यादें

 जब कभी भी देखा है
 तलाश  में यादों 
 के संग यूँ ही
 जाते हैं अहसास 
 के साथ कहीं 
 रुकावटें तो कहीं 
 हवाएं चलती है
 सुदूर  क्षेत्रों में
 कहीं भोर होते
 अस्त  होते
 जब से देखा है 
 नम आँखों से
 ओझल  होते 
 कहीं  रोते
 कभी मुस्कुराते
 कहीं हँसते 
 कभी घूरते 
 कहीं उलझे
 कभी बदलते 
 कहीं बोझिल
 दिखाई देते हैं।

रात के बाद

 रात अकेला 
 न जाने किताबें 
 किस ओर हैं

 हवाएं बादलों के
 संग न जाने धूप 
 किस ओर हैं। 

 अँधेरी रात 
 बादलों का साया 
 बाकि है 

 आंधियाँ चले 
 बर्फ के संग
 बादलों के संग 

 बादल घनेरे 
 बिन बरसात 
 मंजिल कहाँ

 नाचते  पंछी 
 बरसात संग 
 उमड़ते मौसम संग

 धूप  खिलती  
 रात के बाद
 बरसात के बाद

 आइना टूट
 सा जाता  है
 जैसे ही बिखरते 
 
 नींद न आये
 शोर मचाये
 राहगीर

 बसंत  
 आगमन 
 जलध धरा हरा । 

चाहत

जिंदगी में हम
वही चाहते हैं
जो हमें नहीं मिलता है

लेकिन हम भी
वही मांगते हैं
जो हमें बड़ी मुश्किल
से मिलता है

तलाश में यादों के संग
हम यूं ही चलते गए
अहसास इस बात का
कि हम मुस्कुराते रहें

कहीं हमें रुकावटें तो
कहीं हवायें रोक लेती हैं
जहाँ हम स्थिर हैं
हमेशा स्वयं को
दूसरों से अलग देखना
उदासी है जो चाहत में
बदल जाता है ।

सतत परख

 हर समय कहीं
 न कहीं दूसरों के 
 सहारे निर्भर रहना 
 पड़ता है

 किसी  से क्लेश 
 करना नहीं सुहाता 
 है फिर भी हर क्षण
 हमें सबल परख की
 ओर दिशा बढ़ाना
 पड़ रहा है  

 किसी के साथ 
 बातचीत करना 
 सुनना, कहना
 साथ चलना सहज 
 रूप से सुहाता है

 हमें प्रत्येक क्षण
 उलझन में फसे रहना 
 सहज नहीं सुहाता है

 उलझन  हमें 
 किसी के सहारे 
 सतत परख की ओर
 अग्रसर कराते हैं 

 किसी  पर निर्भर रहना 
 हमें  सुहाता भी है 
 कभी क्लेश का रूप 
 धारण करना नहीं 
 सुहाता  है
 भूली  बिसरी 
 पंक्तियों में हम 
 सहम से जाते है 
 परख की ओर 

 सतत परख के
 मायने
 साथ में रहकर भी 
 उजियाले के लिए
 जंजालों 
 में सतत परख
 की ओर ले चलते हुए
 जो  हमें सहज सुहाता हैं |

सामना मुश्किलों का

अभी सोचने से  
हकीकत भी है
सामना मुश्किलों का

पनपते हैं नये सवाल 
छलकते हैं रुदन

हँसी जब रुक सी   
जाती है 

कदम जहाँ बमुश्किल
से बढते हैं

क्रोध जो तीव्र
बना लेता है

जब  अलग हो
ध्यान हट सा जाता है

आंसू जहाँ
बारिश का रूप
ले लेती  है

डर  जब हमें
हर क्षण सताता है

दर्द  जब उभरकर
थमता नहीं है

कार्य  जब
कभी दुश्कर
हो जाते हैं

सामना जब
हकीकत
बन जाता है

रंग  रूप छलक
जाता है रंगों राग सा 
सामनाओं के संग  | 

लगाव: मंडराते हैं



हर समय मंडराते ही
मेरे आस पास एक
नये  चक्र की ओर
सामने झलकने में
शायद परेशानी का
सबब  हो

प्रत्येक समय चाह कर
भी नजदीक आने में
कतराते हैं शायद उनको
परेशानी का सबब हो

एक नया पहल
झलकता है
जहाँ से हम गुजरते हैं
एक नया सा पहल है 
जो ठोस सा पहल है

प्रत्येक समय
कहीं न कहीं
उलझन हमारे प्रत्यक्ष
व इर्द गिर्द दिखाई देता है

व्याकुलता

मुझे
ऐसा लगता है 
कितनी व्याकुलता  है 
कितनी निरीहता है 

कल जिसके लिए 
 व्याकुलता थी 
सोच कर भी 
नहीं समझ पाता हूँ 

इस व्याकुलता के
हल  नहीं निकल
 पाते
जहाँ निरीहता 
दूर्दता, भयानक 
से  लगते हैं 

कहीं असमंजसता 
तो कहीं व्याकुलता
उभरते हैं ।

Popular Posts

Followers