राष्‍ट्रीय युवा दिवस 2013

 स्‍वामी विवेकानन्‍द की 150 वी जयन्‍ती के अवसर पर शिमला के
Blockquote-open.gif संयम की तपस्‍या से संतोष का सुख प्राप्‍त होता है। Blockquote-close.gif
- स्‍वामी विवेकानन्‍द 
इन्दिरा गांधी खेल परिसर में युवा सेवा एवं खेल विभाग ने विभिन्‍न सांस्‍कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। आयोजन के मुख्‍य अतिथि विभाग के उप निदेशक श्री विरेन्‍द्र नेगी थे1  जिला युवा सेवाऐं एवं खेल अधिकारी ओ पी भोटा ने स्‍वामी विवेकानन्‍द के चित्र पर माल्‍यार्पण किया और द्वीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया।  अपने सम्‍बोधन में मुख्‍यातिथि ने युवाओं से स्‍वामी विवेकानन्‍द की शिक्षाओं को जीवन में आत्‍मसात करने का आहवान किया।

उन्‍होने युवाओं से एक स्‍वच्‍छ समाज में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह कर विवेकानन्‍द की शिक्षाओं के प्रसार प्रचार पर बल दिया। उन्‍होने विजेताओं को पुरस्‍कार भी वि‍तरित किये।


 परिणाम इस प्रकार रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम  अतर सिंह, ढली
द्वितीय नयनसी, ढली
तृतीय राधा, ढली

निबन्‍ध लेखन 
प्रथम  मानसी, ढली
द्वितीय निशान, शिमला
तृतीय सुरेन्‍द्र, कोटखाई



भाषण प्रतियोगिता
प्रथम रजनी, शिमला
द्वितीय प्रतिभा, शिमला
तृतीय सुनीता, शिमला


लोक समूह गान
प्रथम  सांस्‍कृतिक दल ठियोग
द्वितीय आई टी आई शिमला







ओ पी भोटा ने बताया कि जिले भर में सात अलग अलग स्‍थानों पर स्‍थानीय युवा मण्‍डलों के सहयोग से इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाऐगे। राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम 19 जनवरी 2013 को शिमला में आयोजित किया जाऐगा।

लोक गायिका गंभरी देवी को टैगोर सम्मान

प्रख्यात लोक गायिका गंभरी देवी को राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी की ओर से वर्ष 2011-12 के लिए टैगोर सम्मान प्रदान किया गया।‘खाणा-पीणा नंद लेणी ओ गंभरीए’ गीत की धुनों पर नृत्य व गायकी से दर्शकों को झुमाने वाली हिमाचल की प्रख्यात लोक गायिका गंभरी देवी को राष्ट्रीय अकादमी द्वारा वर्ष 2011-12 का टैगोर सम्मान प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान हिमाचल के लोक संगीत में दिए गए अतुल्य योगदान के लिए दिया गया है। राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी की ओर से रवींद्रनाथ ठाकुर की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर 50 टैगोर सम्मान घोषित किए गए । इनके लिए विभिन्न प्रदेशों से ऐसे कलाकारों के नाम कृतित्व विवरण सहित मंगवाए गए थे, जिनकी आयु 75 वर्ष से अधिक हो। 50 टैगोर सम्मानों में से लोक संगीत की विद्या में देश के 13 कलाकारों को यह पुरस्कार दिया गया है,  जिनमें हिमाचल की कोकिला गंभरी देवी भी शामिल है। इस सम्मान में उन्हें एक लाख रुपए, ताम्रपत्र व अंग वस्त्र दिया गया है। लोक गायिका गंभरी देवी के गीत आज भी हिमाचलवासियों की जुबान पर गूंजते हैं। प्रदेश का हर संगीत प्रेमी उनकी मखमली आवाज का कायल है। 91 वर्षीय हिमाचली लोक गायिका का खुद ही गीत रचती है। खुद ही उसकी धुन बनाती हैं और उस पर नृत्य करती हैं। उनकी इस प्रतिभा को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के सचिव डा. तुलसी रमण ने कहा कि लोक गायिका गंभरी को यह पुरस्कार मिलना हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है। टैगोर सम्मान पिछले दिनों कोलकाता तथा चेन्नई में आयोजित समारोह में दिए गए हैं, लेकिन किन्ही कारणों से गम्भरी देवी वहां नहीं पहुंच सकी थीं। इसी कारण संगीत नाटक अकादमी की ओर से जारी पत्र सहित यह पुरस्कार हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के पास दस्ती भेजा गया है, जो पुरस्कार जल्द ही लोक गायिका गम्भरी देवी को प्रदान किया जाएगा।  हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी की ओर से भी उन्हें लोक संगीत के लिए वर्ष 2001 का ‘हिमाचल अकादमी कला सम्मान’ प्रदान किया गया था।

श्रीखण्‍ड छड़ी यात्रा 2012


हिमालय में बसे श्रीखण्‍ड महादेव की पवित्र श्रीखण्‍ड छड़ी यात्रा 30 जून 2012 को जिला कुल्‍लु के निरमण्‍ड से आरम्‍भ हो रही है। छड़ी यात्रा का नेतृत्‍व महंत अशोक गिरी फलाहारी बाबा करेंगे। इसमें दो छडि़या होंगी जिसमें एक माता अंबिका की और दूसरी दतात्रेय महाराज की होगी। श्रीखण्‍ड छड़ी यात्रा एवं ग्राम सुधार समिति के अध्‍यक्ष देवेन्‍द्र पाल शर्मा और सचित कुशल राम शर्मा ने बताया कि 30 जून को छड़ी का विधि विधान से पूजन किया जाऐगा । यात्रा निरमण्‍ड के दशनामी जूना अखाड़े से ब्राहटी नाला तक प्रस्‍थान करेगी 1 जुलाई 2012 को यात्रा ब्राहटी नाला से थाचड़ु से भीमडवार पहुंचेगी । 3 जुलाई को भीम डवारी से श्रीखण्‍ड दर्शन के लिए रवाना होगी। उन्‍होने बताया कि 8 जुलाई को निरमण्‍ड में भंडारे का आयोजन किया जाऐगा। 

पल्‍लवी जाऐगी जापान

राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला कुमारसैन शिमला की छात्रा पल्‍लवी का चयन जापान यात्रा के लिए हुआ है। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय The Japan East Asia Network of Exchange for Students and Youths (JENESYS) के तहत यह चयन हुआ  है । पाठशाला के प्राचार्य कमलजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि यह स्‍कूल और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। जमा एक कक्षा की छात्रा पल्‍लवी कुमारसेन के साथ लगते गांव बई से बलबीर सिंह की पुत्री है। 

विजय शर्मा को पदमश्री

हिमाचल को पेंटिंग्स में पदमश्री अवार्ड से नवाजा गया है और यह पुरस्कार चंबा के विख्यात चित्रकार 50 वर्षीय भाषा अधिकारी विजय शर्मा को मिला है। श्री शर्मा जो कि भूरि सिंह संग्रहालय में कार्यरत हैं। इससे पहले विजय शर्मा को वर्ष 1990 में तत्कालीन राष्ट्रपति श्री बेंकट रमन ने राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया था। विजय शर्मा अब तक 15 हजार से भी ज्यादा ऑयल पेंटिग्स बना चुके हैं। 35 वर्षों से वह इस हुनर को पाले हुए हैं। उन्हें यह हुनर शौकिया ही मिला है, उन्हें चंबा संग्रहालय से ही पुराने कलाकारों की पेटिंग्स को देखकर प्रेरणा मिली है। उनकी पेंटिग कांगड़ा, बसौली पर आधारित है। राधा-कृष्ण रागमाला उनकी अन्य कृतियां हैं। विजय शर्मा इस पुरस्कार को पाकर खुश हैं। अपने साथ उन सभी कलाकारों को इस खुशी में शामिल करना चाहते हैं, जो प्रदेश में गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं। उनमें हुनर तो है मगर उनकी अब तक भी पहचान नहीं हो पाई है। विजय शर्मा जिला के ऐसे दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्हें पदमश्री से नवाजा गया है। इससे पहले बिजली बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाश महाजन भी इस अवार्ड को हासिल कर चुके हैं।

हिमाचल के लेखकों के लेखन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान


 ठियोग के डिग्री कॉलेज में साहित्यिक संस्था 'सर्जक की ओर शनिवार को  रखी गई संगोष्ठी में हिमाचल के लेखकों के लेखन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और उसके सरोकारों को लेकर विचार विमर्श हुआ। इसमें प्रदेश से बाहर से आए वरिष्ठ लेखक और आलोचक सत्यपाल सहगल ने कई टिप्स लेखकों को दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लिखा जा रहा साहित्य किसी तरह भी कमतर नहीं है। उन्होंने कविताओं में अध्यात्म की भी वकालत की। ठियोग में इतने सारे लेखकों के जुटने पर उनका कहना था कि ठियोग प्रदेश की साहित्यिक राजधानी बनता जा रहा है। पहले यह स्थान मंडी को हासिल था। हाल ही में बिहार की 'जनपथ और मध्यप्रदेश की 'आकंठा पत्रिकाओं की और से निकाले गए हिमाचल विशेषांकों के लिए संपादकों अनंत कुमार सिंह और हरिशंकर अग्रवाल का आभार जताया और हिमाचल के वर्तमान लेखन को समग्रता के साथ देश भर के पाठकों के सामने लाने के लिए उन्हें साधुवाद दिया। सर्जक के इस कार्यक्रम का दूसरा सत्र और भी सफल रहा जब हाल में प्रदेश के लगभग सभी वर्तमान हिन्दी कवियों ने अपनी बेहतरीन कविताएं सुनाईं। एक और जहां प्रदेश के स्थापित कवियों अवतार एनगिल, तेजराम शर्मा, रेखा, मधुकर भारती ने अपनी ताजा कविताएं सुनाईं, वहीं आजकल के चर्चित युवा कवियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ऊना के कुलदीप शर्मा ने अपनी कविता 'सिक्योरिटी गार्ड के जरिए वर्तमान युवा पीढ़ी के असंतोष की ऐसी तस्वीर खींची कि हाल देर तक तालियों से गूंजता रहा। ऊना के ही युवा शायर शाहिद अंजुम ने अपनी गजलों के शेरों में परिवारों के टूटने, रिश्तों के बिखरने और महीन संवेदनाओं की परतें खोलते कई बिंब खींचे। उनकी एक बानगी देखिए-- अब तो मां बाप भी मुल्कों की तरह मिलते हैं-सरहदों की तरह औलाद भी बंट जाती है। केलंग से आए अजेय ने भी अर्थों की गहराई लिए कविता सुनाई। सुरेश सेन निशांत-सुंदरनगर, यादवेंद्र शर्मा, आत्माराम रंजन, ओम भारद्वाज, प्रकाश बादल, सुदर्शन वशिष्ठ, बद्री सिंह भाटिया, सत्यनारायण स्नेही, मोनिका, रत्न चन्द निर्झर, अरुण डोगरा, हरिदत्त वर्मा, देवेन्द्र शर्मा, वेद प्रकाश, सुनील ग्रोवर, मोहन आदि दो दर्जन कवियों ने कविता पाठ किया। पहले सत्र की अध्यक्षता डॉ. सत्यपाल सहगल और दूसरे सत्र की अध्यक्षता अवतार एन. गिल ने की। मंच संचालन सुदर्शन वशिष्ठ और आत्माराम रंजन ने किया।

दशहरा ---- कुमारसैन

दशहरा सभी स्‍थानों पर परम्‍परागत और हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता है । स्‍थान छोटा हो या बड़ा आस्‍था के दर्शन सभी जगहों पर होते है । मेरे कस्‍बे में लगभग 15 वर्षों के बाद रामलीला का मंचन किया गया। सभी ने हर्षोल्‍लास के साथ मंचन में साथ दिया। आज दशहरा पर लोगों में हर्ष व्‍याप्‍त था। कुछ तस्‍वीरें दशहरा आयोजन की 


















कुमारसैन में स्‍वास्‍थ्‍य जांच

मुख्‍यमंत्री विद्यार्थी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम के तहत कुमारसैन के वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला में सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के डाक्‍टरों और कर्मचारियों द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य कैम्‍प का आयोजन किया गया जिसमें 17 स्‍कूलों के 200 वि़द्यार्थियों की स्‍वास्‍थ्‍य जांच की गई। डा0 दीप्‍ती डा0 डिम्‍पल और डा0 कला ने बच्‍चों की अनिमिया चर्मरोग दन्‍तरोग और नाक कान गले आंखों और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य जांच की। 

रौशन जसवाल विक्षिप्‍त



GenderMale
IndustryEducation
OccupationTeaching
LocationDhalli,Shimla, Himachal Pradesh, India
Introductionअपने बारे में कुछ भी खास नहीं है बस आम और साधारण ही है! साहित्य में रुचि है! पढ लेता हूं कभी कभार लिख लेता हूं ! कभी प्रकाशनार्थ भेज भी देता हूं! वैसे 1986से यदाकदा प्रकाशित हो रहा हूं! छिट पुट संकलित और पुरुस्कृत भी हुआ हूं! आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन शिमला से नैमितिक सम्बंध रहा है! सम्‍प्रति : अध्‍यापन
InterestsLiterature, Media, Journalism
Favorite MoviesBoot polish, Mother India
Favorite MusicJagjit Singh
Favorite BooksThe Mother

Popular Posts

Followers