"ख्वाहिसे"

दीवानगी क्या चीज़ है, मालूम न था;
इश्कियां  क्या चीज़, मालूम न था;
क्यों लोग खो जाते है ख्यालो में, मालूम न था;
क्यों हो जाते है लोग स्थिल, मालूम न था;
आज मेरे हर सवालों का जवाब मुझे मिला;
जिन्दगी का एक नया सबक मैंने सिख लिया;
सिख लिए मैंने प्यार करने के तरीके,
और सिख ली मैंने इश्क को जताने के सलीके;
आज एक हौसला दिल में नया जगा;
जिसने जिन्दगी जीने का हौसला दिला दिया;
आज नयी उमंगो ने दी है दिल में दस्तक;
जिनके सहारे जाना है मुझे भी दूर तक;
कभी इन उमंगो को कम न होने दूंगा;
जरुरत पारी तो जग से सामना भी करूँगा;
अब न अंजामो का दर है;
बस उनको ही पाने का मेरा मन है;
चाहे कष्ट कितने भी हो मेरे अंतर्मन में;
सिर्फ उनको ही चाहूँगा इस छोटे से जीवन में;

तुने

गम में डूबा था मै, खुशियों की बहार ला दी तुने .
सबकुछ भुला था मै ,यादो  की बहार  ला दी तुने .
जो कुछ भी छुपा था मेरे दिल में,जुबा पर ला दी तुने.
जो चाहता न था बाँटना,बाँटने पर विवश बना दिया तुने.
सबकुछ छुपाकर बना था मै कठोर ,तुने तो एक पल में ही उसे धूमिल कर दिया .
चाहता तो मै भी हूँ बदलना ,पर डर हैं इस बेरहम दुनिया का,
पर तेरी  चाहतो ने तोह उस डर को ही भगा दिया .
चाहता तो मैं भी हूँ अपनी सोच का बदलना ,
पर डर हैं लोगों के हँसने का,
पर तेरे हौसलों ने मुझे फिर से बुलंद कर दिया

"सच"

दुनीया में प्यार है सब जगह,
फिर भी दिल ढूँढता है हर जगह;
मिल भी जाये प्यार अगर किसी को,
आजमाने में कर देते है बर्बाद वक़्त को ;
क्यों बदल देते है प्यार के परिभाषा को,
कभी नाम देते हैं मातृत्व तो कभी बंधुत्व कहते उसको;
क्या प्यार के मायने भी बदलते हैं हर जगह,
प्यार क्या होता है कभी हमने जाना ही नहीं'
अगर मिला भी तो हमने उसे माना ही नहीं;
प्यार तो खुदा का वोह तोहफा है'
जिसके ऊपर निसार सारा जीवन है;
जिनको मिलती है खुदा की रहमत,
प्यार मिलता है उनको उमरभर;
जिनको क़द्र नहीं प्यार की,
तरसते हैं प्यार के लिए वो जिन्दगी भर;

" जालिम दुनिया"

साथ रहकर भी दूर हैं हम,
उनकी मजबूरियों के कारण मजबूर हैं हम;
उनकी चाहतो  को पूरा करूँ मैं हरदम,
पर बताते भी तो हैं वो मुझको कम;
कारण ये नहीं की जुदा हैं हम उनसे,
कारण तो ये है कि डरते है हम जगसे;
जग में कहीं उनकी जग हंसाई न हो जाये,
कहीं कोई हमसे बेबफाई न हो जाये;
इसलिए दूर रहकर बस दीदार उनका करता हूँ,
अपने अश्क को पीकर भी खुश रहता हूँ;
जालिम दुनिया से बचकर प्यार भी करते हैं हम,
मगर छुपकर मगर छुपकर मगर छुपकर;

" उलझन"

न कोई गिला, न कोई शिकवा,
उनसे न मिलना भी है एक सजा;
न मिले हम उनसे तो दिल डूबा रहता है उनकी यादो में,
मिले अगर हम उनसे तो दिल डूबा रहता है अरमानो में;
डरते हैं हम कि कहीं हम  बह न जाएँ इन अरमानो में,
कहीं रह न जाये बस वो मेरे खयालो में;
मेरी जिंदगी में बस यही कशमकश है,
और बस यही मेरी जिंदगी की उलझन है;
जितना उनको खोना  है  मुश्किल,
उतना उनको पाना भी है मुश्किल;
अपने मजबूरे दिल का हाल बयान करूँ मैं किससे,
जो हैं मेरे अपने डरता भी तो हूँ मैं उनसे;
जिंदगी के इस दौर को मैं पार करूँ मैं कैसे,
उलझन जो है मेरे मन में उनको हल करू मैं कैसे;

"हसरत"

तेरे मुस्कुराहटों पर कुर्बान सारा जीवन,
तेरी चाहतो पर निसार सारा जीवन;
कभी न छोड़ना तू मेरा साथ,
वरना कुछ ना बचेगा मेरे हाथ;
तू कहे तो ला दे दूँ मैं सारी खुशियाँ,
तू कहे तो मिटा दूँ मैं अपनी जिंदगियां;
मेरा दामन थोड़ा तंग है,
क्योंकि तू ही नहीं मेरे संग है;
जिसदिन होगी तू मेरे साथ,
मैं हो जाऊंगा तुझ पे निसार;
कभी दिल करे तो हमको भी आजमां लेना,
पर मेरे दिल से तू ना खेलना;

"अजीब दास्ताँ "

तेरे साथ रहना भी है मुश्किल,
दूर तुमसे जीना भी है मुश्किल;
कैसी ये मजबूरी है मेरे मन की,
क्योकि यही दस्तूर है मेरे किस्मत की;
चाहता तो मैं भी हूँ तोडना इस बंदिशों को,
पर ये बेरहम जमाना रोकता है मेरे मन को;
तेरी इज्ज़त की खातिर चुप रहूँगा मैं सदा,
चाहे तू मिले न मुझे इस जहां;
बस तुझसे एक वचन चाहता हूँ,
तेरा हँसता हुआ चेहरा ही देखना चाहता हूँ:

"अंजान राहें"

जिन्दगी का सफ़र कितना लम्बा है,
ये मालूम न था;
यादों की महफ़िल कितनी बड़ी है,
ये मालूम न था;
चाहता तो मैं भी तुम्हे था,
पर दिल में तेरे क्या है,
ये मालूम न था;
जब पता चला तो होश मैंने खो दिए,
तुझे पाने के लिए ,मेरे दिल ने रो दिए;
दीदार- ए-बिन तेरे रहना है मुश्किल,
पर तुझको पाना भी है मुश्किल;
चाह कर भी मैं तुझको अपना बना नहीं सकता,
पर तेरे बिना  रह भी तो नहीं सकता;
दुआं मांगता हूँ खुदा से यही,
खुश रहे इस जहां पर सभी;
खुश रहो तुम भी सदा ,
जब मैं न होऊं इस जहां;

"इश्क में"

पहले कभी ऐसा तो था नहीं मैं,
दीवाना तुमने मुझको बना दिया;
सोचा कभी नहीं बदलूँगा मैं,
तेरे इश्क ने मुझको बदल दिया;
इश्क क्या चीज़ है मालूम न था,
तेरे मुहब्बत ने मुझको दीवाना बना दिया;
क्यों करते हो मुझ पर भरोसा इतना,
तेरे विश्वास ने मुझको कमजोर बना दिया;
भूल गया था सब रिश्तो को मैं,
हो गया था बेगाना सभी के लिए,
पर तुने तो मुझको ही अपना बना लिया;
चाहता तो मैं भी हूँ तुझे अपना बनाना,
पर  ये कैसी बेबसी है,
जो तुझको भी मुझसे बेगाना बना दिया;

Popular Posts

Followers