अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विभाग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बन्धित छात्रों के लिए मैरिट-कम-मीन्ज छात्रवृत्ति तथा मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना कार्यान्वित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑन लाईन आवेदन करना अनिवार्य है। 
शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मैरिट-कम-मीन्ज छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बन्धित वे विद्यार्थी छात्रवृत्ति के हकदार होंगे, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक न हो और जिन्होंने पिछली उत्र्तीण की गई परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों। इस योजना के तहत विद्यार्थी अपना नवीन आवेदन आगामी 30 सितम्बर तक ऑन लाईन भेज सकते हैं। पंजीकरण की प्रति संस्था में जमा करवानी होगी। पहले से पंजीकृत विद्यार्थियों को अपना नवीनीकरण आवेदन पत्र 31 दिसम्बर तक ऑन लाईन जमा करवाना होगा। इसकी एक प्रति संस्था में जमा करवानी अनिवार्य है। मान्यता प्राप्त संस्थानों से तकनीकी तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर रहे छात्रों को यह छात्रवृत्ति शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदान की जायेगी।
उन्होंने कहा कि मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बन्धित वे विद्यार्थी छात्रवृत्ति के हकदार होंगे, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक न हो और जिन्होंने पिछली उत्र्तीण की गई परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों। इस योजना के तहत विद्यार्थी अपना नवीन आवेदन 15 अगस्त तक ऑन लाईन भेज सकते हैं। पंजीकरण की प्रति संस्था में जमा करवानी होगी। सरकारी व गैर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के विद्यार्थियों को अपना आवेदन 15 जुलाई तक विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास जमा करवाना होगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग से सम्बन्धित छात्राओं के लिए मौलाना आजाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना का लाभ राज्य में किसी सरकारी व गैर सरकारी अनुदान अथवा सम्बद्ध संस्थानों में पढ़ रहे वे अल्पसंख्यक छात्राएं उठा सकती हैं, जो हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी हैं। जमा एक की वे छात्राएं योजना के तहत पात्र हंै, जिसके माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम हो और जिसने पिछली उत्तीर्ण की गई परीक्षा में 55 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हो। पात्र छात्राओं को अपना आवेदन 15 जुलाई तक विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रेषित करना होगा।

पल्‍लवी जाऐगी जापान

राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला कुमारसैन शिमला की छात्रा पल्‍लवी का चयन जापान यात्रा के लिए हुआ है। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय The Japan East Asia Network of Exchange for Students and Youths (JENESYS) के तहत यह चयन हुआ  है । पाठशाला के प्राचार्य कमलजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि यह स्‍कूल और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। जमा एक कक्षा की छात्रा पल्‍लवी कुमारसेन के साथ लगते गांव बई से बलबीर सिंह की पुत्री है। 

नन्हीं ब्लागर अक्षिता (पाखी) 'राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' हेतु चयनित


प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती. तभी तो पाँच वर्षीया नन्हीं ब्लागर अक्षिता (पाखी) को वर्ष 2011 हेतु राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (National Child Award) के लिए चयनित किया गया है. सम्प्रति अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारतीय डाक सेवा के निदेशक और चर्चित लेखक, साहित्यकार, व ब्लागर कृष्ण कुमार यादव एवं लेखिका व ब्लागर आकांक्षा यादव की सुपुत्री अक्षिता को यह पुरस्कार 'कला और ब्लागिंग' (Excellence in the Field of Art and Blogging) के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि के लिए बाल दिवस, 14 नवम्बर 2011 को विज्ञानं भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कृष्णा तीर्थ जी द्वारा प्रदान किया जायेगा. इसके तहत अक्षिता को 10,000 रूपये नकद राशि, एक मेडल और प्रमाण-पत्र दिया जायेगा.! यह प्रथम अवसर होगा, जब किसी प्रतिभा को सरकारी स्तर पर हिंदी ब्लागिंग के लिए पुरस्कृत-सम्मानित किया जायेगा. अक्षिता का ब्लॉग 'पाखी की दुनिया' हिंदी के चर्चित ब्लॉग में से है. फ़िलहाल अक्षिता पोर्टब्लेयर में कारमेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में के. जी.- प्रथम की छात्रा हैं और उनके इस ब्लॉग का सञ्चालन उनके माता-पिता द्वारा किया जाता है, पर इस पर जिस रूप में अक्षिता द्वारा बनाये चित्र, पेंटिंग्स, फोटोग्राफ और अक्षिता की बातों को प्रस्तुत किया जाता है, वह इस ब्लॉग को रोचक बनता है. नन्हीं ब्लागर अक्षिता (पाखी) को इस गौरवमयी उपलब्धि पर अनेकोंनेक शुभकामनायें और बधाइयाँ !! 


- दुर्ग विजय सिंह 'दीप' 
उपनिदेशक-आकाशवाणी (समाचार प्रभाग)
, आल इण्डिया रेडियो, पोर्टब्लेयर
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह.
मेल से प्राप्‍त

सात दिवसीय राष्‍ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर सम्‍पन्‍न


राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला बड़ागांव जिला शिमला का सात दिवसीय राष्‍ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर आज सम्‍पन्‍न हो गया। समाप्‍न समारोह की अध्‍यक्षता ग्राम पंचायत बड़ागांव की प्रधान विजया वर्मा ने की।  कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप शर्मा और महिला कार्यक्रम अधिकारी निवेदिता चन्‍देल ने सात दिनों में किए गए कार्यो की रिपोर्ट प्रस्‍तुत की। उन्‍होने जानकारी दी की विशेष शिविर उदघाटन बी डी सी सदस्‍य शांता शर्मा ने किया था और शिविर  के सात दिनों में स्‍वय सेवियों ने विभिन्‍न क्षेत्रों में जा कर स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। जबकि सांय कालीन सत्रों में विभिन्‍न विभागों से आए अधिकारियों ने स्‍वय सेवियों को महत्‍वपूर्ण जानकारी प्रदान की । प्रदीप शर्मा ने सात दिनों के कार्यो का विवरण देते हुए बताया कि  राष्‍ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बड़ागांव के सराहन में रास्‍ते की मुरम्‍मत का कार्य किया और गांव में स्थित प्राचीन तालाब की सफाई की । इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ागांव के उपप्रधान राजेश नलवा वार्ड सदस्‍य भी उपस्थित थे। सांयकालीन सत्र में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सुनील ठाकुर ने स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा पर प्रकाश डाला और सेवानिवृत अध्‍यापक और पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान जवाहर शर्मा ने स्‍वयं सेवियों को नैतिक शिक्षा के महत्‍व पर जानकारी दी। 
राष्‍ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन स्‍वय सेवियों ने मंदिर परिसर और पंचायत परिसर में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। सायकालीन सत्र में समाज सेवी हितेन्‍द्र रावत ने सांस्‍कृतिक संरक्षण और नैतिक मूल्‍यों पर प्रकाश डाला । इसी सत्र में स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के चिक्तिसक डा0 मुकुद शर्मा ने बदलते मौसम में स्‍वास्‍थ्‍य परिवर्तन, पोषण और युवावस्‍था पर स्‍वयं सेवियों को सारगर्भित जानकारी दी।
राष्‍ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन स्‍वय सेवियों ने अस्‍पताल परिसर और स्‍थानीय बाजार में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया। सांयकालीन सत्र में पाठशाला के संस्‍कृत अध्‍यापक यशवीर शर्मा ने जीवन मूल्‍यों  और शिक्षा का अधिकार पर स्‍वयं सेवियों को जानकारी दी। इसी सत्र में थाना कुमारसैन से हैड कंस्‍टेबल रामसेन और कंस्‍टेबल राम सिंह ने सामुदायिक पुलसिंग, प्रथम सूचना रिपोर्ट की जानकारी दी तथा छात्र छात्राओं से अध्‍ययन पर ज्‍यादा ध्‍यान देते हुए ग़लत कामों से दूर रहने का आहवान किया।
राष्‍ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवे दिन स्‍वय सेवियों ने  बस स्‍टेड क्षेत्र और भजीयूड़ी बावड़ी की सफाई की। सांयकलीन सत्र में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डी आर मैहता ने राष्‍ट्रीय सेवा योजना के विषय में सारगर्भित जानकारी दी। उन्‍होने स्‍वय सेवियों से पाठशाला प्रागण से बाहर भी सेवा भावना की निरन्‍तरता पर बल दिया।  
राष्‍ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन स्‍वय सेवियों ने पाठशाला परिसर में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। सांयकलीन सत्र में  राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला शमाथला जिला शिमला के प्राचार्य सुरेन्‍द्र ठाकुर ने स्‍वयं सेवियों को महिला सशस्‍त्रीकरण, भ्रूण हत्‍या और रक्‍तदान विषयों पर महत्‍व पूर्ण जानकारी दी।
अपने अध्‍यक्षीय सम्‍बोधन में विजया वर्मा ने स्‍वय सेवियों से सत्‍य की राह पर चलने का आहवान किया। उन्‍होने स्‍वय सेवियों को अच्‍छे नागरिक बनने के प्रति प्रेरित किया। पाठशाला के प्राचार्य रौशन जसवाल ने शिविर को सफलता पूर्वक सम्‍मपन्‍न करने पर कार्यक्रम अधिकारियों और स्‍वयसेवियों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों से मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने पर बल दिया। मंच संचालन जमा दो की स्‍वय सेवी दिव्‍या शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्‍वयं सेवियों को पुरस्‍कृत भी किया गया। स्‍वय सेवियो ने इस अवसर पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया। 

राष्‍ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर 2011 छठा दिन


राष्‍ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन स्‍वय सेवियों ने पाठशाला परिसर में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। सांयकलीन सत्र में में राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला शमाथला जिला शिमला के प्राचार्य सुरेन्‍द्र ठाकुर ने स्‍वयं सेवियों को महिला सशस्‍त्रीकरण, भ्रूण हत्‍या और रक्‍तदान विषयों पर महत्‍व पूर्ण जानकारी दी। 


















राष्‍ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर 2011 पांचवा दिन



राष्‍ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवे दिन स्‍वय सेवियों ने  बस स्‍टेड क्षेत्र और भजीयूड़ी बावड़ी की सफाई की। सांयकलीन सत्र में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डी आर मैहता ने राष्‍ट्रीय सेवा योजना के विषय में सारगर्भित जानकारी दी। उन्‍होने स्‍वय सेवियों से पाठशाला प्रागण से बाहर भी सेवा भावना की निरन्‍तरता पर बल दिया।    





राष्‍ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर 2011 चौथा दिन






राष्‍ट्रीय सेवा येाजना के चौथे दिन स्‍वय सेवियों ने अस्‍पताल परिसर और स्‍थानीय बाजार में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया। सांयकालीन सत्र में पाठशाला के संस्‍कृत अध्‍यापक यशवीर शर्मा ने जीवन मूल्‍यों  और शिक्षा का अधिकार पर स्‍वयं सेवियों को जानकारी दी। इसी सत्र में थाना कुमारसैन से हैड कंस्‍टेबल रामसेन और कंस्‍टेबल राम सिंह सामुदायिक पुलसिंग, प्रथम सूचना रिपोर्ट की जानकारी दी तथा छात्र छात्राओं से अध्‍ययन पर ज्‍यादा ध्‍यान देते हुए ग़लत कामों से दूर रहने का आहवान कि

राष्‍ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर 2011 तीसरा दिन


 राष्‍ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन स्‍वय सेवियों मंदिर परिसर और पंचायत परिसर में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। सायकालीन सत्र में समाज सेवी हितेन्‍द्र रावत ने सांस्‍कृतिक संरक्षण और नैतिक मूल्‍यों पर प्रकाश डाला । इसी सत्र में स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के चिक्तिसक डा0 मुकुद शर्मा ने बदलते मौसम में स्‍वास्‍थ्‍य परिवर्तन, पोषण और युवावस्‍था पर स्‍वयं सेवियों को सारगर्भित जानकारी दी।
 राष्‍ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन स्‍वय सेवियों मंदिर परिसर और पंचायत परिसर में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। सायकालीन सत्र में समाज सेवी हितेन्‍द्र रावत ने सांस्‍कृतिक संरक्षण और नैतिक मूल्‍यों पर प्रकाश डाला । इसी सत्र में स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के चिक्तिसक डा0 मुकुद शर्मा ने बदलते मौसम में स्‍वास्‍थ्‍य परिवर्तन, पोषण और युवावस्‍था पर स्‍वयं सेवियों को सारगर्भित जानकारी दी।


राष्‍ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर 2011 दूसरा दिन


राष्‍ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बड़ागांव के सराहन में रास्‍ते की मुरम्‍मत का कार्य किया और गांव में स्थित प्राचीन तालाब की सफाई की । इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ागांव के उपप्रधान राजेश नलवा वार्ड सदस्‍य भी उपस्थित थे। सांयकालीन सत्र में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सुनील ठाकुर ने स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा पर प्रकाश डाला और सेवानिवृत अध्‍यापक और पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान जवाहर शर्मा ने स्‍वयं सेवियों को नैतिक शिक्षा के महत्‍व पर जानकारी दी।






राष्‍ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर 2011 (प्रथम दिन)



राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला बड़ागांव शिमला में राष्‍ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आज प्रारम्‍भ हुआ। शिविर का शुभारम्‍भ बी डी सी सदस्‍य शान्‍ता शर्मा ने किया । इस शिविर में 40 छात्र छात्राए भा्ग ले रही है कार्याक्रम अधिकारी प्रदीप शर्मा ने शिविर के दौरान होने वाली गतिवि‍धियों की जानकारी दी । शिविर में क्षेत्र के आसपास सफाई अभियान चलाया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी जाऐगी  मुख्‍य अति‍थि शान्‍ता शर्मा ने स्‍वय सेवियो को शुभकामनायें दी और राष्‍ट्र सेवा मे महत्‍व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य रोशन जसवाल ने अतिथियों का स्‍वागत किया  व शिविर के कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत  बड़ागांव के उप प्रधान राजेश नलवा  एस एम सी प्रधान जय चन्‍द महिला स्‍वयं सेवी सन्‍तोश वर्मा और महिला कार्यक्रम अधिकारी निवेदिता चन्‍देल सहित पाठशाला स्‍टाफ उपस्थित था। 










राष्‍ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर 2011



राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला बड़ागांव शिमला में राष्‍ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आज प्रारम्‍भ हुआ। शिविर का शुभारम्‍भ बी डी सी सदस्‍य शान्‍ता शर्मा ने किया । इस शिविर में 40 छात्र छात्राए भा्ग ले रही है कार्याक्रम अधिकारी प्रदीप शर्मा ने शिविर के दौरान होने वाली गतिवि‍धियों की जानकारी दी । शिविर में क्षेत्र के आसपास सफाई अभियान चलाया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी जाऐगी  मुख्‍य अति‍थि शान्‍ता शर्मा ने स्‍वय सेवियो को शुभकामनायें दी और राष्‍ट्र सेवा मे महत्‍व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य रोशन जसवाल ने अतिथियों का स्‍वागत किया  व शिविर के कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत  बड़ागांव के उप प्रधान राजेश नलवा  एस एम सी प्रधान जय चन्‍द महिला स्‍वयं सेवी सन्‍तोश वर्मा और महिला कार्यक्रम अधिकारी निवेदिता चन्‍देल सहित पाठशाला स्‍टाफ उपस्थित था। 

राष्‍ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर 2011


राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला कुमारसैन शिमला में राष्‍ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर 2011 आज प्रारम्‍भ हुआ। शिविर का उदघाटन पाठशाला के प्राचार्य श्री कमलजीत ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उन्‍होने कहा कि सेवा योजना का आज के परिपेक्ष्‍य में महत्‍व बहुत अधिक हो गया और सेवा योजना के स्‍वयं सेवी राष्‍ट्र निर्माण में अपनी विशेष भूमिका निभा सकते है। कार्यक्रम अधिकारी इन्‍दुशेखर शर्मा ने स्‍वय सेवीयों से कार्य करने पर बल दिया और सेवा योजना के इतिहास की जानकारी दी । इस शिविर में पचास छात्र और छात्रायें भाग ले रहे है।

शिक्षक सम्‍मान सूचि

प्रदेश सरकार ने शिक्षक दिवस पर हिमाचल प्रदेश के चयनित अध्‍यापकों की सूचि जारी कर दी जिन्‍हे शिक्षक सम्‍मान दिया जाएगा।  यह सूचि प्रारम्भिक शिक्षा हि0प्र0 की साईट पर भी उपलब्‍ध है। चयनित अध्‍यापकों को हिमधारा की बधाई। 


एचपीएफएस अफसर उर्वशी ठाकुर


शिमला जिले के रामपुर बुशैहर की उर्वशी ठाकुर ने अपर शिमला में पहली एचपीएफएस महिला अफसर बनने का गौरव हासिल किया है। हाल में ही हुए साक्षात्कार में प्रदेश के दो उम्मीदवार ही एचपीएफएस में जगह बना पाए। इसमें रामपुर  रंगोरी की उर्वशी ठाकुर शामिल है। उर्वशी ने हाई स्कूल स्तर की परीक्षा सीनियर सेकंडरी स्कूल ज्यूरी और देहली पब्लिक स्कूल झाकड़ी से जमा दो की परीक्षा पास की। उर्वशी ने डॉ. वाईएस परमार हॉर्टीकल्चर यूनीवर्सिटी सोलन से बीएससी व एमएससी की डिग्री  की। उसके बाद  एचपीएफएस में क्वालीफाई किया। उर्वशी ठाकुर के पिता गंगा सिंह ठाकुर रिटायर्ड मण्डलीय लेखाकार हैं जबकि माता गृहणी हैं। उर्वशी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन और जीजा को देती हैं जिनका सफलता की इस चोटी पर चढ़ने के लिए उन्हें भरपूर सहयोग मिला। इसके अलावा शिक्षकों ने भी उनकी मंजिल को छूने में योगदान दिया। भविष्य में उर्वशी वनों का विस्तार करना चाहती है। इसके अलावा वन कटान को रोकने के लिए भी विशेष प्रयास करेंगी!



वार्षिकोत्‍सव

सरस्‍वती विद्या मन्दिर कुमारसेन ने अपना 24वां वार्षिकोत्‍सव मनाया जिसकी अध्‍यक्षता आवास और शहरी विकास प्राधीकरण हि0प्र0 गणेश दत ने की । इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्‍कार दिए गए। विद्यालय के बच्‍चों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य प्रीतम सेठी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्‍तुत की । इस अवसर पर गणेश दत ने विद्यालय के विकास के लिए डेढ लाख रूपये देने की घोषणा की।

हमारा "भविष्य"

"मजबूरी" या "शौक"
क्या यही है हमारा "भविष्य"

Organised Thinking Blinds Us


When a man takes birth, he is neither Hindu nor Muslim nor Christian nor any other creed and no one shouts allah hu akbar nor had any one said har har mahadev. Above all he is only an addition to the siblings of god. But with the passage of time it is made to understand that one either is Hindu or Muslim or Christian or Baudh or Jain et Seq. And the very truth that basically one is a human being is either forgotten or becomes a secondary thing.
What I mean is that as long as we think putting ourselves at a particular point and angle, we won’t be able to appreciate the different views. For this we have  to come out of group or organizational thinking when it comes to the question of difference between chalk and cheese, between vice and virtue, between right and wrong. Only an ungagged mind can call spade a spade.
They say the god could be seen in the temple, mosque, church etc, but if god exists, it exists in the hearts of human beings, in their noble thoughts, in their right actions. Saint Kabir is absolutely on dot when he says:

Moko kahan dhundhe re bande, mein to tere pass mein mein                   Na mandir mein, na maszid mein, na kabe kailas mein.
( Where are you looking for me, man ? I reside inside you.                               Neither am I in temple nor in mosque nor in the mountains).
Much of fanaticism prevailing in the contemporary society is because we are made to think in an organized way. This organized religion or ideology does not let an individual have his own free and reasonable thinking,. Be it religion or be it politics, one can’t go beyond one’s organizational thinking. Especially in our country, we are led like flock of sheep and we don’t mind if we are led into the ditch. A political minded person will not, in majority of cases, speak against its party though it might have committed the blunder of Himalayan stature. Similarly, no one will like to count the shortcomings of own religion or ideology. Perhaps its human tendency to prove his dog to be the most faithful and nor do I dislike it. I don’t mind people proving that their ideology is the best available in the world.  What irks me is that people try to prove that any other religion or ideology or faith apart from theirs is inferior. And herein lies the crux of all human enmity and malignance.
How tragic is it for humanity that many a time patients die due to dirth of blood,  but the same blood flows on roads in the name of god !  In fact all religions have taught fatherhood of god and brotherhood of mankind.  Even if they had not done so, an unbiased and ungagged individual’s wisdom would say so. If this be not so, there will be total chaos and anarchy and many Indias will be created from Kanyakumari to Kashmir and Gujrat to Bengal and there will be a big question mark against the existence of real India. Therefore the following lines have much truth in them:
Khuda walo mujhe masjid mein pine do, Mandir walo mujhe mandir mein pine do, 
Nahin to aisi jagah batao jahan khuda nahin
(Let me drink in temple or mosque or tell me the place where god doesn’t  reside)



रुचि के मुताबिक दें शिक्षा


 हिमाचल प्रदेश सरकार की शिक्षा सलाहकार डा. अनीता राव ने काउंसिल फार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईसीएसई) नादर्न रीजन की दो दिवसीय कांफ्रेंस में कहा की छात्रों में उनकी रुचि के अनुसार ही प्रतिभा का विकास करना चाहिए ! कांफ्रेंस में पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के सौ से अधिक डेलीगेट (प्रिंसिपल, डायरेक्टर) भाग लिया ! वक्ताओं ने कहा कि छात्रों में उनकी रुचि के अनुसार ही प्रतिभा का विकास करना चाहिए। कांफ्रेंस में हेरोल्ड, केएन विंसेंट, स्टेनली विनोद कुमार और अनु भेनीवाल ने भी भाग लिया ! कांफे्रंस के अंतिम दिन आडिटर जनरल डा. गीताली और  काउंसिल के सचिव सेक्रेटरी गेरी एनाथून ने भी शिरकत की !
काउंसिल फार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईसीएसई) नादर्न रीजन के अध्यक्ष विक्रम सेठ ने बताया कि छात्रों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से नार्थ वेस्ट रीजन से अलग नादर्न रीजन के गठन का निर्णय लिया है। इसमें पंजाब के ९८, हिमाचल के ३० और चंडीगढ़ के स्कूल शामिल होंगे। काउंसिल के टे्रजरर डा. जोज़ आयकारा आकलैंड हाउस स्कूल से प्रिंसिपल सुनीता जॉन, काउंसिल की सचिव रीटा मारिया और शिमला के अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल ने  भी भाग लिया !

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में समान अवकाश




हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की गत दिनों शिमला में आयोजितबैठक में प्रदेश के 
सभी सरकारी शिक्षा संस्थानों में अवकाश एवंशैक्षणिक सत्रा में समानता लाने का निर्णय लिया गया।मंत्रिमंडल ने प्रदेश के सभी ग्रीष्मकालीन एवं शरदकालीनस्कूलों में कुल
 52 दिनों की संशोधित अवकाश सारिणीअनुमोदित की। यह सारिणी अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगी।कुल्लू  लाहौल स्पीति जिलों को छोड़कर प्रदेश के सभीग्रीष्मकालीन शिक्षण 
संस्थानों में प्रति वर्ष 20 जुलाई से 10अगस्त तक 22 दिनों का मानसून 
अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा छह दिन का उत्सव अवकाश भीप्रदान
 किया जाएगा जो दिवाली उत्सव से चार  दिन पहले आरंभ होगा। शरदकालीन
 स्कूलों में अवकाश हरवर्ष प्रथम जनवरी से 24 जनवरी तक रहेगा। कुल्लू 
ज़िले में 20 जुलाई से 10 अगस्त तक 22 दिनों कामानसून ब्रेक होगा और
 छह दिवसीय उत्सव अवकाश दशहरा उत्सव से एक दिन पहले आरंभ 
होगा। यहां 24दिवसीय शीतकालीन अवकाश प्रथम जनवरी से 24 जनवरी 
तक मिलेगा। लाहौल-स्पीति ज़िले में 42 दिनों काग्रीष्मकालीन अवकाश 
17 जुलाई से 27 अगस्त तक होगा जबकि 10 दिवसीय दशहरा अवकाश
 दशहरा उत्सवके एक दिन पूर्व आरंभ होगा। शीतकालीन स्कूलों में 
15 दिवसीय मानसून अवकाश 27 जुलाई से 10 अगस्तके बीच होगा 
तथा छह दिवसीय उत्सव अवकाश दिवाली से चार दिन पूर्व दिया 
जाएगा। शरदकालीन स्कूलोंमें यह अवकाश प्रथम जनवरी से
 31 जनवरी तक रहोगा। किन्नौर पांगी तथा भरमौर जनजातीय 
क्षेत्रा भीप्रदेश के अन्य शरदकालीन स्कूलों की अवकाश 
समय सारिणी के अनुसार संचालितहोंगे। मुख्यमंत्री प्रोo प्रेम कुमार
 धूमल ने बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने छठी कक्षा से 
आठवीं कक्षाके शैक्षणिक पाठ्यक्रम में हिमाचल की लोक
 संस्कृति और योग तथा हिमाचल के वीर सैनिकों कीगाथाएं
 शामिल करने को मंजूरी दी। 

Popular Posts

Followers