लोक गायक सुनील शर्मा नहीं रहे

प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक सुनील शर्मा का गत दिन हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे 30 वर्ष के थे ।  उनके प्रसिद्ध लोकगीतों में इक आधिया मंगाई जा रे , खिंदटा माठिये तेरे देणा की ना थे। सुनील शर्मा मूल रूप से जिला सिरमौर के देवठी गांव के थे। सुनील शर्मा ने विभिन्‍न लोक गायकों और गायिकाओं के साथ अपनी कैसेटें निकाली थी। उनके गीतों ने प्रदेश के लोगों को प्रभावित किया था। विक्‍की चौहान, कुलदीप शर्मा अन्‍य  लोक गायकों ने उनके असमायिक निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।

Popular Posts

Followers