कुमारसैन Under 14 खेल प्रतियोगिता 2012 का शुभारम्‍भ

कुमारसैन शिक्षा खण्‍ड की 14 साल से कम आयु वर्ग की चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता आज राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला बड़ागांव में आरम्‍भ हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्‍भ ग्राम पंचायत बड़ागांव की प्रधान श्रीमती विजय वर्मा ने किया। स्‍कूल प्रबन्‍धन समिति के अध्‍यक्ष श्री जय चन्‍द ने सभी अति‍थियों का स्‍वागत किया। श्रीमती विजय वर्मा ने अपने सम्‍बोधन में कहा खेल के माध्‍यम से लक्ष्‍य निर्माण किया जा सकता उन्‍होने छात्र और छात्राओं से खेल को खेल की भावना से खेलने का आहवान किया। उन्‍होने पाठशाला प्रबन्‍धन को अपनी एैच्छिक निधि से 51 सौ रूपये देने की घोषणा भी की। स्‍कूल प्रबन्‍धन समिति के अध्‍यक्ष श्री जय चन्‍द ने सभी का स्‍वागत 
करते हुए अनुशासन पर बल दिया और कहा कि एक अनुशासित व्‍यक्ति ही जीवन में सफलता प्राप्‍त कर सकता है। उन्‍होने खेल आयोजन के लिए एक हजार रूपये देने की घोषणा की । महिला मण्‍डल बड़ागांव की प्रधान श्रीमती दीपा गौतम ने खेल आयोजन के लिए एक हजार रूपयें देने की घोषणा की। इस अवसर पर बी0डी0सी0 सदस्‍य श्रीमती शांता शर्मा, ग्राम पंचायत बड़ागांव के सदस्‍य, स्‍कूल प्रबन्‍धन समिति के सदस्‍य, महिला मण्‍डल युवक मण्‍डल के सदस्‍यश्, व्‍यापार मण्‍डल के प्रधान श्री ठाकुर और सेवानिव़त अध्‍यापक सहित जन मानस उपस्थित थे। 






 खेल प्रभारी श्रीमती तारा गुप्‍ता और श्री कर्म चन्‍द ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 33 पाठशालाओं से लगभग 500 बच्‍चे और शिक्षक भाग ले रहे।  
पाठशाला के प्राचार्य रौशन जसवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्‍यक्‍त किया।  




 

नारकण्‍डा खण्‍ड स्‍तरीय पायका खेल प्रतियोगिता उदघाटन

युवा  खेल  एवं सेवायें हिमाचल प्रदेश के तत्‍वाधान में आयोजित नारकण्‍डा खण्‍ड स्‍तरीय पायका खेल प्रतियोगिता आज राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला कुमारसैन में आरम्‍भ हुई। प्रतियोगिता का उदघाटन स्‍थानिय एस0 एस0 बी0 के कमान्‍डेट श्री आर0 एस0 नेगी ने किया। इस अवसर पर जिला शिमला युवा  खेल  एवं सेवायें अधिकारी श्री जी0 आर0 आजाद ने विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में की जा रही विभिन्‍न गतिविधियों को जानकारी दी और विभाग द्वारा विभिन्‍न पायका के तहत चयनित पाठशालाओं में खेल विकास का परिचय दिया। पाठशाला के प्राचार्य श्री कमल जीत सिंह ठाकुर ने अध्‍ययन के साथ खेलों के महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्‍वागत किया। अपने अध्‍य‍क्षीय सम्‍बोधन में श्री आर0 एस0 नेगी ने जीवन में खेलो के महत्‍व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से खेलों में सक्रिय भागीदारी का आहवान किया। राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला बड़ागांव के प्राचार्य रौशन जसवाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्‍यक्‍त किया। उदघाटन अवसर पर मंच संचालन पाठशाला के अंग्रेजी प्राध्‍यापक श्री जगदीश बाली और कुमारसैन ननखड़ी खेल खण्‍ड के श्री रवि शेखरी ने किया। दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में आठ पायका केन्‍दों के लगभग एक सौ विद्यार्थी भाग ले रहे है।

Phu Dorjie

The first Indian woman to scale Mount Everest without Oxygen is

Phu Dorjie


हॉकी में नई जान फूंकेंगे : विद्या स्टोक्स

हॉकी इंडिया की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विद्या स्टोक्स ने भारतीय हॉकी में नई जान फूंकने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से नई प्रतिभाओं को तलाशने व उन्हें तराशने के लिए 'टैलेंट हंट' शुरू किया जाएगा। वीरवार को हॉकी इंडिया का मुखिया बनने के बाद उन्होंने दिल्ली से फोन पर 'दैनिक जागरण' को बताया कि कि हिमाचल प्रदेश में भी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला हॉकी टीम के लिए दो नए कोच रखा जाना विचाराधीन है।
महिला हॉकी इंडिया के कोच पर लगे शारीरिक शोषण प्रकरण के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह आरोप लगने के बाद एमके कौशिक की सेवाएं समाप्त कर दी गई और दो नये कोच नियुक्त करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण को लिखा जा चुका है। भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए महिला कोच रखने की बात पर स्टोक्स ने कहा है इस समय देश में महिला कोच का अभाव है। उन्होंने कहा देश में ऐसी कई पूर्व हॉकी खिलाड़ी है जो कि अच्छी कोच बनने में सक्षम है लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां होने के कारण वह यह पदभार नहीं संभाल सकती हैं।
उन्होंने हिमाचल में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में एस्ट्रोटर्फ बिछाने की जरूरत जताई है। बकौल विद्या, ऊना, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में हॉकी के नये मैदान बनने पर ही युवा खिलाड़ियों में इस खेल के प्रति रुचि बढ़ सकती है। हॉकी की गिरती साख पर चिंतित स्टोक्स का कहना है कि वह इस खेल को दोबारा उन ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती हैं जहां यह खेल कभी था। लेकिन उनका मत है कि हॉकी को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों का सहयोग चाहिए। अच्छे एस्ट्रोटर्फ बनाने के लिए धनाढ्य वर्ग के लोगों से भी सहयोगी की अपील की जाएगी। उनका कहना है कि वह शुरूआत में यह चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं थी लेकिन सहयोगियों के दबाव के कारण उन्हें चुनाव लड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

हॉकी इंडिया - विद्या स्टोक्स अध्यक्ष चुनी गईं

काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार हॉकी इंडिया के चुनाव में विद्या स्टोक्स अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने लंबे इंतजार बाद हुए चुनावों में पूर्व राष्ट्रीय कप्तान परगट सिंह को हराया। स्टोक्स हॉकी इंडिया की अंतरिम अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने ४१-२१ के अंतर से जीत दर्ज की। हालांकि आधिकारिक परिणामों की घोषणा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक की जाएगी।

चुनाव चार बार विभिन्न कारणों से स्थगित
सरकार की आयु संबंधी दिशानिर्देशाें को धत्ता बताते हुए ८३ वर्षीय स्टोक्स चुनाव मैदान में उतरीं। उनके करीबी नरिंदर बत्रा ने भी महासचिव पद के लिए हॉकी अरुणाचल के गुंजम हैदर को 4१-१८ से हराया। स्टोक्स के दल के अन्य उम्मीदवार मुश्ताक अहमद ने हैदर को ४५-१७ से परास्त कर कोषाध्यक्ष पद जीता। इससे पहले ये चुनाव चार बार विभिन्न कारणों से स्थगित हो चुके हैं। २८ जुलाई को ही दिल्ली और बांबे हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर स्थगनादेश दिया था। हॉकी इंडिया ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की और ३० जुलाई को स्थगनादेश खत्म करवाकर चुनावों के लिए हरी झंडी प्राप्त की।। उन्होंने लंबे इंतजार बाद हुए चुनावों में पूर्व राष्ट्रीय कप्तान परगट सिंह को हराया। स्टोक्स हॉकी इंडिया की अंतरिम अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने ४१-२१ के अंतर से जीत दर्ज की। हालांकि आधिकारिक परिणामों की घोषणा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक की जाएगी।

चुनाव चार बार विभिन्न कारणों से स्थगित
सरकार की आयु संबंधी दिशानिर्देशाें को धत्ता बताते हुए ८३ वर्षीय स्टोक्स चुनाव मैदान में उतरीं। उनके करीबी नरिंदर बत्रा ने भी महासचिव पद के लिए हॉकी अरुणाचल के गुंजम हैदर को 4१-१८ से हराया। स्टोक्स के दल के अन्य उम्मीदवार मुश्ताक अहमद ने हैदर को ४५-१७ से परास्त कर कोषाध्यक्ष पद जीता। इससे पहले ये चुनाव चार बार विभिन्न कारणों से स्थगित हो चुके हैं। २८ जुलाई को ही दिल्ली और बांबे हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर स्थगनादेश दिया था। हॉकी इंडिया ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की और ३० जुलाई को स्थगनादेश खत्म करवाकर चुनावों के लिए हरी झंडी प्राप्त की।


साभार अमर उजाला

ब्लोगिग में नया हूं

नमस्कार! यह स्वागत रुपी पोस्ट है! अभी ब्लोगिग में नया हूं और यह किसी भी ब्लोग पर मेरी पहली पोस्ट है! कोशिश करुंगा की हिमधारा के पाठकों को सारगर्भित रचनायें दूं!

फुटवाल का महामुकाबला शुरु!

जोहानिसबर्ग के साकर सिटी में फुटवाल का महामुकाबला शुरु हो गया है! उदघाटन बेहद रंगारंग रहा! देखिय यूट्यूब के सौजन्य से यह विडियो!


साभार: यूट्यूब

passing out parade 09-01- 2010


श्री जी - डी- भार्गव आई - पी- एस - डी-आई-जी - पी टी सी दीक्षांत परेड में पर्विक्षाधीन पुलिस अधिकारीयों को शपथ दिलाते हुए .
अलविदा २००९
३१ दिसम्बर यानि पुराने साल का आखरी दिन ! आज वर्ष २००९ पुराना साल विदा हो रहा है और रात १२ बजे नए साल २०१० का आगमन होगा ! आधी रात को पुरे भारतवर्ष में पुरने वर्ष की विदाई और नए वर्ष के आगमन जोरो शोरो के साथ मनाया जायगा ! देखा जाये तो पुराना साल कुछ लोगो को बहुत आचा रहा तो दूसरी तरफ बुरा भी रहा ! पिछली बातों को भूल कर पुराने साल को ख़ुशी के साथ विदा करे और आने वाले साल का ख़ुशी के साथ स्वागत करे !
नए साल के आने का स्वागत अच्छी सोच और अच्छी बातों का प्रण करके करे ! ताकि आप का ये नया साल आप को ढेर सारी खुशिया दे ! एक बार फिर से २००९ को अलविदा और २०१० का तह दिल से स्वागत है !
और आप सभी को नव वर्ष की शुभ एवं मंगल कमाना !!

'रचनाकार' द्वारा व्यंग्य लेखन पुरस्कार आयोजन

एक मेल मिली है पाठकों के लिया ब्लॉग पर दे रहा हूँ उमीद है पाठको के काम आयेगी
दोस्तों,
व्यंग्य लेखन को बढ़ावा देने के लिए 'रचनाकार' द्वारा व्यंग्य लेखन पुरस्कार आयोजन 1सितम्बर 09 से 31 दिसम्बर 09 तक किया जा रहा है. वर्तमान में रु. 5000 के पुरस्कारविविध श्रेणियों में दिए जाएंगे. पुरस्कार राशि व श्रेणियों में इजाफ़ा होने की पूरी संभावना है.इस आयोजन में आप भी अपनी हिस्सेदारी दर्ज कर सकते हैं. अपने व्यंग्य लेख जल्द से जल्दरचनाकार को प्रेषित करें. आग्रह है कि कृपया साथी रचनाकारों को भी सूचित करें.विभिन्न श्रेणी के पुरस्कारों के प्रायोजन हेतु भी आपसे विनम्र आग्रह है. इस हेतु पुरस्कारों मेंसहयोग हेतु हर किस्म की राशि का स्वागत है. पुस्तकों या अन्य चीज़ों को भी पुरस्कार स्वरूपप्रदान किया जा सकता है.विस्तृत जानकारी यहाँ पर दर्ज है –http://rachanakar.blogspot.com/2009/08/blog-post_18.html<http://rachanakar.blogspot.com/2009/08/blog-post_18.html>
किसी भी सम्बन्ध में और जानकारी पाने हेतु rachanakar@gmail.comrachanakar@gmail.com> पर ईमेल भेजने में हिचकें नहीं.
सादर,रवि

Popular Posts

Followers