कुमारसैन क्षेत्र में महिला पुरूष लिंग अनुपात


कुमारसैन (आत्‍मा ) : कुमारसैन में एक हजार पुरू षों पर 859 महिलाएं है। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र खण्‍ड चिकित्‍सा अधिकारी डा0 एन के मैहता ने जानकारी दी कि कुमारसैन क्षेत्र में महिला पुरूष लिंग अनुपात में गिरावट आना चिंता का विषय है। उन्‍होने बताया कि राष्‍ट्रीय आंकड़ों के अनुसार बेटियों की संख्‍या घट रही है। ताजा आकड़ों के अनुसार राष्‍ट्रीय स्‍तर पर एक हजार पुरूषों पर 945 महिलाए है जबकि प्रदेश में यह अनुपात 922 है। कुमारसैन स्‍वास्‍थ्‍य खण्‍ड में यह अनुपात 859 है। डा0 मैहता ने बताया कि इस बारे जागरूकता शिविर भी आयोजित किये जा रहे है। उन्‍होने बताया कि सबसे ज्‍यादा कन्‍या दर वाली पंचायत को 5 लाख रूपये के इनाम का प्रावधान भी है। डा0 मैहता ने जानकारी दी की भ्रूण हत्‍या अधिनियम 1994 के तहत दौषी के खिलाफ 3 से 5 साल का कारावास और जुर्माने का प्रावधान भी है

नशा

वैसे तो आअज का प्रत्येक मनुष्य जनता है की नशा स्वस्थ्य के लिए हानिकारक है ! ये जानते हुए भी न जाने मनुष्य नशे का प्रयोग क्यों करता है ! नशे के सवें से वो अपनी जिंदगी को तो ख़तम कर देते है इसके साथ साथ वो परिवार समाज के नाम को भी शर्म नाक कर देते है !
यदि नशा करने वाले व्यक्ति को पूच्छा जाये की वेनाशे का सेवन क्यों करते है ! तो उसका उत्तर ख़ुशी प्रकट करने के लिए , शौक के लिए या फिर गम भुलाने के लिए ! पर सोचो भला नशा इन सभी चीजो को कैसे मदद देता है नहीं क्या उन्हें ख़ुशी मिल पायगी "नहीं" क्या उनका शौक पूरा होगा ' नहीं' या कोई मनोरंजन और गम दूर होगा बिल्कुल नहीं ! बल्कि यह आदत दिन प्रति दिन बढती जायगी ! और आने वाले समय में बड़ा पछतावा होगा और उम्र भर न तो ख़ुशी मिल पायगी न ही कोई शौक पूरा होगा बस गम ही गम झेलना पड़ेगा!
नशा विभन्न प्रकार से किया जाता है जैसे :- बीडी सिगरेट , अफीम, चरस, गांजा, तम्बाकू, शराब इत्यादि अब तो नयी पीढ़ी ने तो नए नए प्रकार के नशे ख़ोज निकाले है जिनका प्रयोग कर रहे है !
आज कल नशे की आदत ज्यादातर स्कूल से छात्रों में पाई जा रही है वे ये नहीं जानते कि नशे से उनका भिवष्य का साथ साथ उनके जीवन काल भी समाप्त हो सकता है ! प्रत्येक माँ पिता आपने मेहनत से कमाए गए धन से अपने बच्चो को अच्छी से अच्छी शिक्षा मुहिया करवाते है ताकि भिवष्य में उन्हें किसी भी प्रकार कि कठनाई का सामना न करना पड़े और हमेशा उज्वल भिवष्य कि कामना आखों में संजोये रहते है ! लेकिन जब उन्हें ये पता चलता है है कि उनका बेटा नशे के चपेट में है जरा सोचो उन्हें कितना दुख होता है उनकी जिन्द्ज़ी कि मेहनत पर पानी फिर जाता है ! पर आज का युवा तो आपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहता है उन्हें माता पिता और देश से क्या लेना! वो तो नशे, गुंडा गर्दारी, व तो इन व्यसनों में ही संलिप्त रहेना चाहता है कुछ पंक्तयां ....................................
बेवकूफ होते हैं वे लोग , जो माँ बाप को बदनाम करते है ......
अरे माँ बाप तो वो रत्न है , जिहने भगवान भी प्रणाम करते है !
इस नशे को दूर करने में आज के छात्र छात्राओं को आगे आना होगा ! इस नशे को विद्यालयों, गाँव, व समाज से पूरी तरह से उखड फैंकना होगा तभी हमारा समाज पूरी तरह से समृद्ध हो पायेगा ! और समाज में फैले हुए बुरे कर्मो से भी निजत मिल पायेगी ! अन्यथा हमारा समाज जिन्दा जी एक नरक सामान है ! क्या आप नरक मई ही रहना चाहते हो .....................................................................!

ब्रेस्ट कैंसर पर कार्यशाला

ब्रेस्ट कैंसर पर आईजीएमसी शिमला  में गत दिनों  सेवा ट्रस्ट की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से १५० फीमेल हेल्थ वर्कर और महिला मंडल की करीब ५० महिला सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला में आई महिलाओं को जागरूक करने का मकसद था कि वे गांव गांव जाकर ब्रेस्ट कैंसर के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करें और महिलाओं को सही दिशा दें। आईजीएमसी के सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. एसएस मिन्हास, रेडियोथेरपी विभागाध्यक्ष डा. राजीव सीम और डा. मनोज गुप्ता के अलावा कमला नेहरू अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. संतोष मिन्हास ने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं के सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर नेशनल रूरल हेल्थ मिशन की ओर से राकेश कंवर भी मौजूद रहे। 
दोपहर एक बजे तक फीमेल हेल्थ वर्कर और पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक किया गया। दो बजे से शाम पांच बजे तक गृहणियों, चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों और स्थानीय महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। दो स्तर में चले इस जागरूकता अभियान में करीब ४०० महिलाओं ने भाग लिया। सेवा ट्रस्ट की प्रवक्ता कल्पना सांगहिक का दावा है कि ४०० महिलाओं का मेडिकल चेकअप किया गया। चिकित्सकों के परामर्श पर २५ महिलाओं को मैमोग्राफी करने की सलाह दी गई है। सेवा ट्रस्ट की ओर से इंडस अस्पताल में १० दिन के भीतर सभी महिलाओं के मैमोग्राफी कर दी जाएगी

कुमारसैन में स्‍वास्‍थ्‍य जांच

मुख्‍यमंत्री विद्यार्थी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम के तहत कुमारसैन के वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला में सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के डाक्‍टरों और कर्मचारियों द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य कैम्‍प का आयोजन किया गया जिसमें 17 स्‍कूलों के 200 वि़द्यार्थियों की स्‍वास्‍थ्‍य जांच की गई। डा0 दीप्‍ती डा0 डिम्‍पल और डा0 कला ने बच्‍चों की अनिमिया चर्मरोग दन्‍तरोग और नाक कान गले आंखों और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य जांच की। 


  • प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रो में अब बच्चे मिल्कफेड का दूध भी प्राप्त करेंगे! सरकार जनजातिय क्षेत्रों के लिए कल्याण विभाग के तहत सालाना छ्तीस टन स्किम्ड मिल्क पाउडर खरीदेगी

संजय शर्मा की चिठी हितेन्दर शर्मा के लेख पर

Sanjay Sharma said... on
August 21, 2009 6:52 PM
कैसे बचें स्वाइन फ्लू से- हमेशा हाथों को साबुन और डेटॉल वाले पानी से धोएं.- खांसते वक्त मुंह और नाक को रुमाल या कपड़े से ढंकें.- खांसने, छींकने या नाक साफ करने के बाद आंख, नाक और मुंह पर हाथ कतई न लगाएं. शरीर के ये हिस्से सबसे ज़ल्दी फ़्लू की चपेट में आते हैं.- फ्लू प्रभावित व्यक्ति से एक हाथ की दूरी बनाकर रखें.- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें. इन जगहों से लौटने के बाद पहले हाथ और फिर मुंह धोएं.- घर में उन जगहों की खास सफाई रखें, जिसका इस्तेमाल सब लोग करते हैं. मसलन, दरवाजे का हैंडल, स्विच. कंप्यूटर की बोर्ड, रसोई गैस.- मेज़, रसोई, बाथरूम और घर के कोनों को साफ़ रखें. इन जगहों पर बैक्टरिया आसानी से पनपते हैं. सफ़ाई के लिए पानी के साथ कीटनाशकों का इस्तेमाल करें.- रुमाल और इनहेलर जैसी चीजे़ बेहद साफ सुथरी रखें.- पर्याप्त पानी, पौष्टिक आहार और नींद लें.- अनजान लोगों से हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें.- खुली जगहों पर ना थूकें.- उन देशों का सफर ना करें, जहां स्वाइन फ्लू के मामले पाए गए हैं.- स्वाइन फ्लू प्रभावित देशों से लौटने के बाद तुरंत जांच कराएं
Sanjay Sharma said... on
August 21, 2009 7:53 PM
इंफ्लुएंजा ए (एच 1 एन 1)इंफ्लुएंजा ए (एच 1 एन 1) एक इंफ्लुएंजा वायरस है, जिससे लोगों में बीमारी और मौत हो सकती है। इसे पहले स्‍वाइन फ्लू के नाम से जाना जाता था। यह बीमारी अप्रैल 09 में मेक्सिको से शुरू हुई, तब से यह वायरस दुनिया भर के अनेक देशों में फैल गया है। प्रारंभिक प्रयोगशाला परीक्षणों से पता चलता है कि इस वायरस के कई जीन्‍स उत्तरी अमेरिका के सुअरों में पाए जाने वाले जीनों के समान है, इसी लिए इस रोग को मूलत: स्‍वाइन फ्लू कहा जाता था। आगे चल कर कुछ अन्‍य परीक्षणों से यह सिद्ध हुआ है कि इस वायरस में सुअरों के जीन के हिस्‍से होने के साथ कुछ पक्षियों और मानव फ्लू वायरस के समान जीन भी पाए जाते हैं। इस जानकारी के निर्णय से वैज्ञानिकों ने इसके पिछले नाम को हटाकर अब से ‘इंफ्लुएंजा ए (एच 1 एन 1)’ किया है। इंफ्लुएंजा ए (एच 1 एन 1) के लक्षणइंफ्लुएंजा ए (एच 1 एन 1) के लक्षण नियमित मौसमी फ्लू के लक्षणों के समान होते हैं। जिन लोगों को यह बीमारी होती है उन्‍हें बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिर में दर्द, कंपकंपी और थकान महसूस हो सकती है। कुछ रोगियों को दस्‍त और उल्‍टी आने की समस्‍या भी हो सकती है।ऐसा माना जाता है कि फ्लू का वायरस उन छोटी छोटी बूंदों के जरिए एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में फैल सकता है जो संक्रमित व्‍यक्ति की नाक या मुंह से छींक या खांसी के दौरान बाहर आती हैं। इस रोग के साथ सुअरों का कोई लेना देना नहीं है। यदि सुअर के मांस से बने उत्‍पादों को अच्‍छी तरह पका कर खाया जाए तो सुअरों से डरने की कोई जरूरत नहीं है।बार बार पूछे जाने वाले प्रश्‍न (23 KB)http://www.india.gov.in/allimpfrms/alldocs/12415.pdfअखिल भारतीय टोल फ्री हेल्पलाइन: 1075 और 1800-11-4377
( धन्यवाद संजय शर्मा आपके विचारों से हम सब लाभान्वित हुए : हिमधारा )

हिमाचल में सवाइन फ्लू

शिमला के इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज में सवाइन फ्लू के संधिग्द मरीजो के सैम्पल लिए जा रहे है ! जिन्हें पुष्टि के लिए राष्ट्रीय संचारी रोग संसथान (एन आई सी ड़ी ) दिल्ली भेजा जा रहा है !
सवाइन फ्लू के बड़ते सक्रमण के समाचारों से बागवानों में खोफ फैल गया है ! जहा सालाना मेहनत का फल "सेब", जिसे सेब की मंडियो में पहुचाना अनिवार्य है ! साथ ही साथ बड़ी मंडियो में जाने से सवाइन फ्लू के सक्रमण का खतरा भी है! इस असमंजस में बागवानों को सेब की फसल के साथ -साथ अपनी जान जोखिम में जाने का भय भी सता रहा है ! सवाइन फ्लू एक व्यकित से दुसरे में फ़ैल रहा है ! सवाइन फ्लू का सक्रमण नाक , मुह से होता है ! इसलिए यदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहन कर जाए, और हाथ मिलाने के बाद हाथो को धो लिया जाए, साफ़-सुथरे रहे और साथियों को भी सावधानिया बरतने के लिए प्रेरित करे तभी महामारी का रूप ले रही इस बीमारी से न केवल ख़ुद को आपितु अपने समाज को भी सुरक्षित किया जा सकता है !
बागवान भाई भी यदि सावधानिया बरते तो बड़ी मंडियो मै सेब बेचने मै कोई खतरा नही है !

"Protect Yourself & Save Society"

भोजन में रेशा


भोजन में रेशा या फाइबरलेने से पेट साफ़ रहता है तथा पाचन क्रिया भी ठीक रहती है ! डाक्टर चोकर वाले आते की रोटी खाने की सलाह देते है ! भोजन में रेशे की पर्याप्त मात्रा डायबिटीज, केंसर, हृदय रोग तथा मोटापे से रक्षा करता है ! रेशा न रहने से ही मैदा स्वस्थ्य के लिए हानिकारक होता है !

Popular Posts

Followers